औरैया। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गिर्राज नारायण अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलोशिप ऑफ काउंसिल ऑफ जनरल फिजिशियन (एफसीजीपी) अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक ने प्रदान किया। डॉ. अग्रवाल को चिकित्सा कला एवं विज्ञान के अभ्यास में अनुकरणीय समर्पण तथा विशेष रूप से पारिवारिक चिकित्सा (फैमिली मेडिसिन) के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
बताया गया कि एफसीजीपी अवार्ड काउंसिल ऑफ जनरल फिजिशियन की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों के चयनित चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच वर्ष में एक बार प्रदान किया जाता है। इसे जनरल फिजिशियन के क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
डॉ. गिर्राज नारायण अग्रवाल को यह सम्मान मिलने पर नगर के चिकित्सा एवं व्यापार जगत में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर डॉ. सर्वेश आर्य, डॉ. एसएस सिंह परिहार, डॉ. शिवम अग्रवाल, डॉ. मोहित गहोई, डॉ. प्रबुद्ध आर्य, डॉ. रविकांत अग्रवाल, व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता, राजेश बाजपेई ‘बबलू’, रवि लोहिया, कुलदीप झामा, राजकुमार पोरवाल, अनिल अग्रवाल ‘गुड्डू’, अजय अग्रवाल, विपिन मित्तल, हरी नारायण अग्रवाल, नितिन वर्मा, अनिल गुप्ता, रामकुमार विश्नोई, देवमुनि पोरवाल, विष्णु चंद्र गहोई, ब्रजेश बंधु, शिव कुमार श्रीवास्तव तथा आलोक पाल सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








