रमाकांत उपाध्याय ने किया कान्हा गौ शाला का निरीक्षण।
रिपोर्ट: प्रवेंद्र शर्मा
एटा/जलेसर। शुक्रवार को गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय द्वारा नगर पालिका
परिषद द्वारा संचालित नगर के सराय रोड स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। श्री उपाध्याय द्वारा निरीक्षण के दौरान गौशाला में उपलब्ध हरा व सूखा चारा,पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। बरसात में होने वाली समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए ऐहितयाद बतौर सभी व्यवस्थाओं को समय पूर्व पूरा कर लिए जाने साथ ही गौवंशों को और अधिक सुविधाएं देने व गौशाला को उन्नत बनाने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए निर्देशित किया गया।
इस मौके पर मौजूद अधिशाषी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार द्वारा आयोग के सदस्य को समय पूर्व सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिए जाने को लेकर आशश्वस्त किया गया।
इससे पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य द्वारा हरिशंकरी पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान – मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा, डॉ नीरज शुक्ला उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एसएफआई महेश चंद यादव तथा प्रद्युम्न कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, विकेंद्र उपाध्याय,सभासद डॉ देवेश शर्मा,नवीन गुप्ता,ललित वार्ष्णेय,अमित पण्डित , रूप किशोर सहित सदस्य नगर पालिका परिषद उपस्थित रहे ।
गौ सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य – रमाकांत









