एटा/जलेसर | बुधवार को नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमकार द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्टाफ को संबोधित करते हुए मानव जीवन में वृक्षों के महत्व, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की देखभाल करने का भी आह्वान किया।
इस पुनीत अभियान में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। एनएसएस के प्रत्येक छात्र-छात्रा द्वारा परिसर में एक-एक पौधा लगाया गया। भविष्य में उन पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. गिरंद सिंह, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. प्रणय छिब्बर, डॉ. शालिनी यादव, श्री अजय प्रताप और श्री राजवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक एक वृक्ष रोपित किया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण के प्रति जागरूकता के संकल्प और सभी की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएनएस इकाई ने किया वृहद वृक्षारोपण।









