शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा: अब 5 लाख तक मिलेगा निशुल्क कैशलेस इलाज

Amrit Ujala
Amrit Ujala

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत अलीगंज में 26 शिक्षकों को मिले डिजिटल हेल्थ कार्ड, शिक्षक और उनके आश्रित परिवार भी होंगे लाभान्वित

अलीगंज। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बुधवार सुबह 10 बजे अलीगंज तहसील के बैठक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड अलीगंज एवं जैथरा के बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर, उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी अलीगंज विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जैथरा मुकेश कुमार तथा जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य शिक्षकों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

योजना की एक प्रमुख विशेषता आसान ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया है। इसके माध्यम से शिक्षक अपना पंजीकरण और डिजिटल हेल्थ कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल कार्ड बनने के बाद शिक्षक और उनके आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ ले सकेंगे।
दिलीप सिंह अलीगंज एटा
विधायक का वर्जन

अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एसडीएम का वर्जन

उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र शिक्षक इस योजना से जुड़े और उसका लाभ प्राप्त करे। उन्होंने शिक्षकों से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर डिजिटल हेल्थ कार्ड बनवाने की अपील की।

प्रधानाचार्य का वर्जन

जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसके तहत शिक्षक और उनके आश्रित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निशुल्क कैशलेस इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल कार्ड बनने से शिक्षकों को इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम के अंत में बेसिक शिक्षा विभाग के 14 शिक्षकों तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12 शिक्षकों को उनके डाउनलोड किए गए डिजिटल कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। इनमें जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा, डीएवी इंटर कॉलेज और गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को कार्ड के उपयोग, सूचीबद्ध अस्पतालों और कैशलेस उपचार की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…