– महुली पुलिस ने सिदाही मोड़ के पास से दबोचकर न्यायालय भेजा
महुली, संतकबीरनगर। महुली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी राज चौहान निवासी सिक्टहां को मंगलवार को अगया उर्फ सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को महुली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उन पर और उनके हमराही पर प्राणघातक हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना महुली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी टीम
उपनिरीक्षक गौतम यादव
कांस्टेबल मनीष कुमार








