पीडीडीयू नगर (चंदौली)। भले ही पूर्वांचल में मानसून देरी से पहुंचा हो लेकिन मुंबई, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिख रहा है। ट्रैक पर पानी आने के कारण ट्रेनें देरी से चल रही है। बुधवार को एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर 10 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इस ट्रेन को मंगलवार की रात 09 बजे पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन बुधवार की सुबह 7 बजे पहुंची।
इसी तरह अप की ओर जाने वाली दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, दानापुर- नई दिल्ली स्पेशल फेयर ढाई घंटे, पटना – फिरोजपुर कैंट स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह मुंबई-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। पुणे -दानापुर समर स्पेशल 7 घंटे लेट रही। दूसर तरफ डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेष-हावड़ा दून एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, गुवाहाटी-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे लेट रही। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई- हावड़ा मेल डेढ़ घंटे, दानापुर-केसीआर बंगलूरू सिटी स्पेशल फेयर 4 घंटे लेट रही। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
बारिश का असर: ट्रेनें होने लगी विलंबितएसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर 10 घंटे लेट









