मथुरा। थाना जैत पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:19 बजे थाना जैत पुलिस टीम ने सनसिटी से देवी आर्ट्स होते हुए नगला रामताल जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनीराम (36) पुत्र स्वर्गीय रामखिलाड़ी, विवेक (18) पुत्र रामबाबू, विशाल (19) पुत्र स्वर्गीय टीकम तथा अमित (20) पुत्र स्वर्गीय टीकम के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम जौनाई, थाना जैत, जनपद मथुरा के निवासी हैं।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अतिरिक्त वैधानिक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।








