भाजपा के 5 और सपा का 1 पार्षद शामिल
गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में बुधवार को छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के एक पार्षद शामिल हैं।
नगर निगम सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक पार्षद नूर मोहम्मद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद सभी छह उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई।
ये बने कार्यकारिणी सदस्य
भाजपा की ओर से निर्विरोध निर्वाचित सदस्य:
- राजेंद्र तिवारी (वार्ड संख्या 36)
- आनंद साहनी (वार्ड संख्या 54)
- राजेश कुमार (वार्ड संख्या 22)
- रितेश सिंह ‘बबलू’ (वार्ड संख्या 17)
- आरती सिंह (वार्ड संख्या 66)
समाजवादी पार्टी की ओर से:
- चंद्रभान प्रजापति
मेयर ने सौंपे प्रमाण पत्र
निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें बधाई देते हुए नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।







