आज से शुरू होगा दिल्ली अलीपुर द्वार एक्सप्रेस का जलेसर रोड पर ठहराव।
रिपोर्ट – प्रवेंद्र शर्मा
एटा/जलेसर। महानंदा एक्सप्रेस के नाम से पहचाने जाने वाली दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस अब पुनः जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया करेगी। रेल मंत्रालय द्वारा इस ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था आज 20 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा इस ट्रेन की नई समय सारिणी भी जारी कर दिया गया है ।
विदित हो कि जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पूर्व में महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव होता था। लेकिन कुछ साल पूर्व इस ट्रेन का इस रेलवे स्टेशन से ठहराव खत्म कर दिया गया था। जिससे स्थानीय को दिल्ली आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।क्षेत्रीय लोगों द्वारा बीते काफी समय से महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव कराए क्षेत्र की जाने की मांग की जा रही थी। जलेसर रोड पर ट्रेन ठहराव की मांग व आवश्यकता को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद द्वारा व्यक्तिगत मिलकर मांग को रखा गया था जिसका सुखद परिणाम मिला है।
यह है नई समय सारणी जारी
रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जलेसर रोड स्टेशन पर देते हुए नयी समय सारणी जारी की गई है। नई समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या-15484,दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस/महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन दिल्ली स्टेशन से चलकर 20 जुलाई को जलेसर रोड स्टेशन पर 10:28 बजे पहुंचेगी तथा 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे द्वारा जारी आदेश की समय सारिणी में ट्रेन संख्या 15484-दिल्ली अलीपुरद्वार एक्सप्रेस का डब्ल्यूटीटी-10:38-10:40 बजे तथा पीटीटी-10:28-10:30 दर्शाया गया है।
जबकि वापसी समय सारिणी में ट्रेन संख्या 15483 अलीपुरद्वार दिल्ली एक्सप्रेस 19 जुलाई को 4:55 बजे जलेसर रोड स्टेशन पहुंचकर 4:57 पर प्रस्थान करेगी। समय सारिणी में ट्रेन संख्या 15483-अलीपुरद्वार- दिल्ली एक्सप्रेस का डब्ल्यूटीटी-17:00-17:02 बजे तथा पीटीटी-16:55-16:57 दर्शाया गया है।
महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के जलेसर रोड पर पुनः ठहराव होने से क्षेत्रीय लोगों में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है।







