बिजनौर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
घर से टहलने निकली थी किशोरी, CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
सरोजनीनगर (लखनऊ)। बिजनौर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उन्नाव निवासी एक परिवार वर्तमान में बिजनौर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। परिजनों ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 26 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर बिजनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







