PM मोदी के जन्मदिन पर काशी को मिलेगा बड़ा तोहफा, 2 लाख परिवारों में बांटे जाएंगे 4 लाख डस्टबिन

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Varanasi News, Kashi News, Nagar Nigam Varanasi, Cleanliness Campaign, PM Modi Birthday, Uttar Pradesh News, Swachh Bharat Abhiyan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से काशी में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। नगर निगम वाराणसी ने शहर को स्वच्छ रखने और कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत शहर के करीब दो लाख परिवारों को चार लाख डस्टबिन मुफ्त वितरित किए जाएंगे।

हर घर को मिलेगा हरा और नीला डस्टबिन

नगर निगम की योजना के अनुसार प्रत्येक परिवार को दो डस्टबिन दिए जाएंगे। इनमें एक हरा और दूसरा नीला डस्टबिन होगा। हरे डस्टबिन में गीला कचरा जैसे फल-सब्जियों के छिलके, पत्तियां और बचा हुआ भोजन डाला जाएगा, जबकि नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, चिप्स के रैपर, कांच और अन्य सूखी सामग्री शामिल होगी। नगर निगम का मानना है कि घर-घर कचरे का सही तरीके से अलगाव होने से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा। इसके साथ ही लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

50 वार्डों तक बढ़ेगा स्मार्ट समाधान प्रोजेक्ट

नगर निगम नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए ‘त्वरित-समाधान स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट’ का भी विस्तार करेगा। 21 जुलाई से गंगा तटवर्ती क्षेत्रों के 25 वार्डों में शुरू हुई इस व्यवस्था में 17 सितंबर से 25 और वार्ड जोड़े जाएंगे। इसके बाद शहर के कुल 50 वार्ड इस सुविधा के दायरे में आ जाएंगे।

व्हाट्सऐप चैटबॉट से दर्ज होगी शिकायत

इस तकनीक आधारित व्यवस्था के तहत नागरिक व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग के अधिकारी तक लाइव फोटो और जीपीएस लोकेशन के साथ भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता को तुरंत टिकट आईडी मिलेगी, जिससे वह अपनी शिकायत की स्थिति भी देख सकेगा।

चार घंटे में समाधान का लक्ष्य

अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे और एप के माध्यम से फोटो व लोकेशन के साथ इसकी जानकारी अपडेट करेंगे। सत्यापन के बाद शिकायत को बंद कर दिया जाएगा और इसकी सूचना संबंधित नागरिक को भी भेज दी जाएगी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। उनके जन्मदिन पर नगर निगम स्वच्छता अभियान को नई गति देने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं का अधिकतम चार घंटे में समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी समेत विभिन्न क्षेत्र की महान विभूतियां सम्मानित

ख़ुशी फाउंडेशन व दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे आयोजन जरूरी…

By Amrit Ujala

देश में बारिश का अलर्ट: सिक्किम में लैंडस्लाइड से 20 से ज्यादा घर बहे

ओडिशा में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए नई दिल्ली/लखनऊ। देश के कई हिस्सों में मानसून और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सिक्किम…

By Amrit Ujala

नैमिषारण्य दर्शन को आए आंध्र प्रदेश के 79 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित धार्मिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आंध्र प्रदेश से आए 79 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना…

By Amrit Ujala

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…

By Amrit Ujala

लखनऊ में फेरीवाले को कार में बैठाकर पीटा, उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने…

By Amrit Ujala

रांची में खराब मौसम के चलते दो विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए, एक उड़ान रद्द

लखनऊ। रांची में गुरुवार देर शाम खराब मौसम के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी…

By Amrit Ujala

फार्मासिस्ट सप्ताह पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा के जुनाबगंज स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट सप्ताह के अवसर पर 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

By Amrit Ujala

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण विश्वकर्मा के घर-ऑफिस पहुंची आयकर टीम

लखनऊ। शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के लखनऊ स्थित आवास और कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने…

By Amrit Ujala

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की…