बाराबंकी में डीएम का बड़ा एक्शन: 144 विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जलभराव और अधूरे कामों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

Amrit Ujala
Amrit Ujala
बाराबंकी समाचार, Barabanki News, यूपी न्यूज़, DM ईशान प्रताप सिंह, नगर विकास विभाग, विकास परियोजनाएं, स्वच्छता अभियान, उत्तर प्रदेश प्रशासन

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, अतिक्रमण नियंत्रण, राजस्व वसूली और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 20 लाख रुपये से अधिक लागत वाली 144 विकास परियोजनाओं की परियोजनावार जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 39 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि अन्य परियोजनाओं पर अभी काम जारी है। लंबित कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक परियोजना की कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बरसात में जलभराव रोकने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश

बारिश के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों और नालियों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे। डीएम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों को पहले से तैयारी रखने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता व्यवस्था और अतिक्रमण पर सख्ती

स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, फुटपाथों और नालियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा गया। डीएम ने अवैध प्लाटिंग पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बकाया वसूली में तेजी लाने और तय लक्ष्य के अनुसार समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए, ताकि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

सरकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा विनियमित क्षेत्र के विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा कराने और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए चलाया जाएगा अभियान

प्लास्टिक मुक्त अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, अभियंता तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते…

By Amrit Ujala

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए मोर्चे की एंट्री, दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

By Amrit Ujala

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा : योगी

17 से 26 नवंबर तक होगा आयोजन, 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक…

By Amrit Ujala

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ : दयाशंकर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री ने जताया भरोसा, बोले- प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव…

By Amrit Ujala

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…