श्रावस्ती में 22 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, 9 नमूने लिए गए; दो लाइसेंस निलंबित

Amrit Ujala
Amrit Ujala
श्रावस्ती खाद दुकानों पर छापेमारी

श्रावस्ती। किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में सघन जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर तीनों तहसीलों में गठित संयुक्त टीमों ने उर्वरक बिक्री केंद्रों पर औचक छापेमारी की। अभियान के दौरान कुल 22 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई और संदेह के आधार पर नौ उर्वरक नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में डीएम ने तहसीलवार तीन जांच टीमों का गठन किया था। टीमों को उर्वरक की उपलब्धता, गुणवत्ता, स्टॉक और बिक्री व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

जमुनहा में 12 दुकानों की जांच, दो लाइसेंस निलंबित

तहसील जमुनहा क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी और उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने 12 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार उर्वरक नमूने जांच के लिए लिए गए। जांच के दौरान पांडेय किसान सेवा केंद्र और श्रावस्ती किसान सेवा केंद्र के स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर में दर्ज विवरण में अंतर पाया गया। अनियमितता मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए। वहीं, पटना मल्हीपुर, जमुनहा स्थित वर्मा किसान सेवा केंद्र का स्टॉक और वितरण रजिस्टर अद्यतन नहीं मिला। इस पर संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भिनगा और इकौना में भी हुई छापेमारी

तहसील भिनगा क्षेत्र में उपजिलाधिकारी भिनगा और उप कृषि निदेशक की संयुक्त टीम ने छह उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान तीन उर्वरक नमूने लिए गए। इसी तरह तहसील इकौना में उपजिलाधिकारी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने चार दुकानों पर जांच की। यहां से दो उर्वरक नमूने लिए गए।

स्टॉक और रेट बोर्ड अपडेट रखने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक और रेट बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों को फॉर्मर आईडी के माध्यम से ही उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों ने शासन के निर्देशों के अनुसार प्रति हेक्टेयर अधिकतम सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही सभी जरूरी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक बिक्री में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मनीष कुमार

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुल्तानपुर पुलिस की एडवाइजरी, सुरक्षित स्थलों पर करें गणेश प्रतिमा विसर्जन

सुल्तानपुर। भारी बारिश के कारण गोमती नदी और अन्य नदियों व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलप्रवाह भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने गणेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ के गौरी बाजार से बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए युवक की स्प्लेंडर गायब

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है। पीड़ित ने काफी तलाश के बाद भी बाइक…

By Amrit Ujala

लखनऊ में फेरीवाले को कार में बैठाकर पीटा, उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने…

By Amrit Ujala

रांची में खराब मौसम के चलते दो विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए, एक उड़ान रद्द

लखनऊ। रांची में गुरुवार देर शाम खराब मौसम के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी…

By Amrit Ujala

फार्मासिस्ट सप्ताह पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंथरा के जुनाबगंज स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट सप्ताह के अवसर पर 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

By Amrit Ujala

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण विश्वकर्मा के घर-ऑफिस पहुंची आयकर टीम

लखनऊ। शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के लखनऊ स्थित आवास और कंपनी के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने…

By Amrit Ujala

फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टकराया तो चालक का अपहरण

50 हजार की फिरौती मांगी; लखनऊ से वाराणसी ले गए, पुलिस ने सकुशल बरामद किया लखनऊ। पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर कार की…

By Amrit Ujala

लखनऊ: ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी या देवनागरी में लिखें दवाओं और जांचों के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के पर्चे पर दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह…

By Amrit Ujala

नरही मंदिर की पानी की टंकी से आ रहा बदबूदार पानी

श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान; शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं लखनऊ। राजधानी के नरही इलाके में पुरानी सब्जी मंडी के पास बालेश्वर मंदिर परिसर में लगी पानी की टंकी…

By Amrit Ujala

रांची जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट, एक रद्द

लखनऊ। झारखंड की राजधानी रांची में खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते रांची जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को…