श्रावस्ती में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने ई-कवच और एचएमआईएस पर 100% फीडिंग के दिए निर्देश

Amrit Ujala
Amrit Ujala
श्रावस्ती स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद भी मौजूद रहे। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, पोर्टल पर डाटा फीडिंग और गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

ई-कवच और एचएमआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग के निर्देश

बैठक के दौरान ई-कवच, आरसीएच, मंतरा और एचएमआईएस पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे आंकड़ों की स्थिति की समीक्षा की गई। सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ ने योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य चार एएनसी जांचों की जानकारी पोर्टल पर शत-प्रतिशत और समय से दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल फीडिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ई-कवच और मंतरा पोर्टल पर भी आंकड़ों को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की ट्रैकिंग पर विशेष जोर

डीएम ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान करने और उनकी लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचआरपी महिलाओं की चारों एएनसी जांच समय पर कराई जाए और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय निगरानी उपलब्ध कराई जाए। महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए आयरन फोलिक एसिड की गोलियों और आयरन सुक्रोज के नियमित वितरण एवं सेवन पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए गए कि लाभार्थियों तक जरूरी दवाएं समय से पहुंचें और उनके सेवन की भी निगरानी की जाए।

बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर सख्ती

बैठक में अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से बायोमेडिकल कचरे का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

लंबित भुगतान एक सप्ताह में जारी करने के निर्देश

बैठक के दौरान एक एएनएम ने एचआरपी और पोलियो कार्यक्रम से संबंधित भुगतान लंबित होने की शिकायत जिलाधिकारी से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया कि लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराकर एक सप्ताह के भीतर भुगतान जारी कराया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार रस्तोगी, खंड विकास अधिकारी जमुनहा, एआरओ सुरेश यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बीपीएम रहमान खान, बीसीपीएम पंकज शर्मा और सुमन पटवा सहित क्षेत्र की सभी एएनएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते…

By Amrit Ujala

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए मोर्चे की एंट्री, दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

By Amrit Ujala

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा : योगी

17 से 26 नवंबर तक होगा आयोजन, 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक…

By Amrit Ujala

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ : दयाशंकर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री ने जताया भरोसा, बोले- प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव…

By Amrit Ujala

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…