बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में 9 और 10 अगस्त की दरम्यानी रात मारपीट के दौरान 30 वर्षीय युवक हजारीलाल की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर बृजमनगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों और बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल गांव में शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।






