Lucknow Samajwadi Party Protest: लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोमूत्र खरीद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, बुलंदशहर में ₹10 प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीदने के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में गोमूत्र की बोतलें, पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक पोस्टर पर लिखा था, 10 रुपये लीटर गौमूत्र टैंकरों में बेचना है। वहीं, दूसरे पोस्टर पर सवाल किया गया, “योगी जी गौमूत्र की दुकानें कहां हैं?
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी रही।





















