लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, ANTF ने 6 आरोपियों को दबोचा

Amrit Ujala
Amrit Ujala
लखनऊ में नशीली दवाओं का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, ANTF ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की लखनऊ यूनिट ने सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से अल्प्राजोलाम की 9.60 लाख टैबलेट, ट्रामाडोल की 1.20 लाख कैप्सूल और कोडीन युक्त ऑनेरेक्स कफ सिरप की 720 बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपये नकद भी मिले हैं। बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए औषधि निरीक्षकों को सौंपे गए हैं। एएनटीएफ लखनऊ यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक सूरज सिंह के मुताबिक, टीम को 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दवाओं की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना के बाद टीम ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी।

ट्रांसपोर्ट नगर में घेराबंदी कर तीन आरोपी पकड़े
3 सितंबर को एएनटीएफ की टीम औषधि निरीक्षकों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मकान संख्या एस-363/364 के सामने पान की गुमटी के पास कुछ लोग बड़े कागज के कार्टूनों को बोरियों में छिपाते दिखाई दिए। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन वासवानी निवासी मकबूल गंज, अमीनाबाद, समीर अहमद निवासी राजपुर, कानपुर देहात और शाद इरशाद निवासी अलीपुर बड़ी पकड़िया, खदरा, मदेगंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान किशन वासवानी और समीर अहमद के कब्जे से 16 कार्टून बरामद हुए। इनमें अल्जॉमैक-0.5 टैबलेट के 16 कार्टूनों से कुल 9.60 लाख अल्प्राजोलाम टैबलेट मिलीं। वहीं शाद इरशाद के पास से 11 कार्टून बरामद हुए। इनमें पांच कार्टूनों से स्पास्मोनम प्लस की 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल और छह कार्टूनों से 100 एमएल की 720 बोतल ऑनेरेक्स कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ।

कन्हैया फार्मा के संचालक से पूछताछ में खुली कड़ी
पूछताछ में किशन वासवानी और समीर अहमद ने बताया कि वे दवाएं आशियाना के सेक्टर-एम निवासी कन्हैया फार्मा के संचालक उमेश कुमार से लेते थे। इसके बाद एएनटीएफ टीम ने कन्हैया फार्मा पहुंचकर उमेश कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उमेश ने आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के अहरौली निवासी सतेन्द्र सिंह की फर्म के कागजात के जरिए नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने सतेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। कन्हैया फार्मा की जांच के दौरान प्राक्सीमेक स्पास की 1,116 बॉक्स नशीली दवा भी बरामद हुई। एएनटीएफ के मुताबिक, फर्म संचालक दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कन्हैया फार्मा को सील कर दिया गया।

पूछताछ में सामने आया एक और आरोपी
वहीं, शाद इरशाद से पूछताछ के आधार पर एएनटीएफ ने तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम, आलमनगर स्थित भपटामऊ के अशोक विहार निवासी विशाल चौरसिया को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन, 3,000 रुपये नकद, पैन कार्ड और दो डेबिट कार्ड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में विशाल ने शाद इरशाद को नशीली दवाओं की सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। जांच के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल
एएनटीएफ ने 3 सितंबर की रात करीब 12 बजे किशन वासवानी, समीर अहमद, शाद इरशाद, उमेश कुमार, सतेन्द्र सिंह और विशाल चौरसिया को धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एएनटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, नशीली दवाओं के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.677 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, समुद्री भोजन के टिन में छिपाकर लाया था यात्री

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट (एआईयू) ने शुक्रवार को विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री के बैग से 1.677 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा…

By Amrit Ujala

लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, ANTF ने 6 आरोपियों को दबोचा

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की लखनऊ यूनिट ने सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया…

By Amrit Ujala

सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच मायावती ने उठाए सवाल, सरकार से की रोक की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कथित अवैध मस्जिद के खिलाफ चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रदेश सरकार…

By Amrit Ujala

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…