गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा मोड़, CCTV के बाद आरोपी पर लगी हत्या के प्रयास की धारा

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Gurugram Woman Biker Case

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की जांच की। इसके आधार पर केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 भी जोड़ दी गई है। यह धारा हत्या के प्रयास से जुड़ी है और इसके तहत दोष साबित होने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। मामले में आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तीन टीमें लगाई थीं। इनमें से एक टीम राजस्थान भेजी गई, जहां पुलिस ने आरोपी को दौसा से हिरासत में ले लिया। अब उसे गुरुग्राम लाने की कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो से पुलिस तक पहुंचा मामला
यह घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। शिवानी चौहान उर्फ सिया अपने दोस्तों के साथ बाइकिंग कर रही थीं। इसी दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सिया बाइक के साथ सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। पूरी घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। हादसे के बाद सिया ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV की जांच के बाद जोड़ी गई गंभीर धारा
पुलिस ने घटना वाले स्थान के अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली। फुटेज में सामने आए घटनाक्रम के आधार पर जांच की दिशा बदली और BNS की धारा 109 को केस में शामिल किया गया। सिया ने सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि कार चालक ने पहले काफी दूर तक उनका पीछा किया और फिर उनकी बाइक को टक्कर मारी। उनका कहना है कि यह महज सड़क हादसा नहीं था, बल्कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। सिया ने यह भी कहा कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि उनकी जान जा सकती थी।

दोस्त की कार लेकर निकला था आरोपी
पुलिस की जांच में कार के मालिक के बारे में भी जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि कार मनीष नाम के व्यक्ति की है और वह आरोपी कल्याण का दोस्त है। मनीष के अनुसार कल्याण ने किसी बहाने से उससे कार ली थी। बाद में इसी कार से महिला बाइक राइडर को टक्कर मारे जाने का आरोप है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को बरामद कर लिया है और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पलवल में जिम चलाता है कल्याण बैंसला
पुलिस के मुताबिक कल्याण बैंसला मूल रूप से हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। वह वहां जिम संचालित करता है। इसके अलावा वह खुद को पहलवान और कबड्डी खिलाड़ी भी बताता है। घटना के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

Related News

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…