श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक स्थित जेपी इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपना दमखम दिखाया और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को विधायक राम फेरन पांडेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सेवा संकल्प के मंच से खेल प्रतिभाओं को सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों और विद्यालय के लोगों में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर युवा नेता आशुतोष पांडेय, विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र समेत छात्र-छात्राएं व अन्य लोग मौजूद रहे।





















