रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव: मुख्यमंत्री योगी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में बोले योगी आदित्यनाथ- सनातन धर्मावलंबी आज के कालनेमियों से रहें सावधान, 140 करोड़ भारतीय एक साथ चलेंगे तो दुनिया की कोई ताकत सामने नहीं टिक पाएगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण सनातन आस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बढ़ते वैभव को कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रामभक्तों और सनातन धर्मावलंबियों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1949 में श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला का प्रकटीकरण मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर, काशी में बाबा विश्वनाथ धाम, विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम और प्रयागराज के दिव्य कुंभ जैसे धार्मिक आयोजन सनातन आस्था के प्रमुख केंद्रों को नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बदलावों के बीच सनातन के प्रति विरोध रखने वाले लोग दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में सनातन धर्मावलंबियों को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है।

एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना को साकार करने के लिए सभी पंथों और संप्रदायों को एक भाव, एक स्वर और एक दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि यदि 140 करोड़ भारतवासी एक साथ चलने का सामर्थ्य पैदा कर लें तो दुनिया की कोई ताकत उनके सामने टिक नहीं पाएगी। वहीं, अलग-अलग स्वर और गति से आगे बढ़ना देश की दुर्गति का कारण बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने गोरक्षपीठ को संपूर्ण सनातन के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि पीठ किसी पंथ, संप्रदाय या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करती। यहां सनातन की विभिन्न शाखाओं से जुड़े लोगों को समान सम्मान दिया जाता है।

दूरदर्शी थे महंत दिग्विजयनाथ

मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ के शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि करीब 95 वर्ष पहले, जब देश गुलामी के दौर से गुजर रहा था और संसाधनों का अभाव था, तब दिग्विजयनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की। उन्होंने बालिका शिक्षा और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी संस्थानों की स्थापना की।

योगी ने कहा कि संत और महापुरुष केवल अपने वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी कार्य करते हैं। उनके कार्य भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

संतों ने याद किया योगदान

श्रद्धांजलि सभा में वृंदावन से आए स्वामी राजेंद्रदास ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संतों के कार्य असाधारण होते हैं और दोनों संतों ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

महंत बालकनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ को नाथ परंपरा का महान वाहक बताते हुए उनके सामाजिक और शैक्षिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में अन्य संत-महात्माओं और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामनरेश पांडेय की पुस्तक ‘श्री हनुमत्कथापूजनम’ का विमोचन किया। श्रद्धांजलि सभा में संत-महात्माओं के साथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव: मुख्यमंत्री योगी

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में बोले योगी आदित्यनाथ- सनातन धर्मावलंबी आज के कालनेमियों से रहें सावधान, 140 करोड़ भारतीय एक साथ चलेंगे तो दुनिया की कोई…

By Amrit Ujala

अमरोहा फार्म हाउस गैंगरेप केस

 केयरटेकर का दावा- दरोगा ने कमरा दिलाने का बनाया दबाव, गृह मंत्रालय की टीम का दिया हवाला अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित उत्तराखंड के खानपुर विधायक…

By Amrit Ujala

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 4 जून को चंपत राय को मिली थी सूचना

25 जून को FIR; चार्जशीट में दर्ज टाइमलाइन से उठे सवाल अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में दाखिल पुलिस की चार्जशीट में तत्कालीन…

By Amrit Ujala

लखनऊ: बंथरा में ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दवा खाने के बाद होने लगी उल्टियां

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा में मंगलवार सुबह एक अधेड़ ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कानपुर रोड स्थित आजाद गेस्ट हाउस के पास की…

By Amrit Ujala

शिवसेना (यूबीटी) ने यूपी में संगठन मजबूत करने के लिए 18 मंडलों में नियुक्त किए प्रभारी

लखनऊ में शिवसेना (यूबीटी) उत्तर प्रदेश ने संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों में…

By Amrit Ujala

लखनऊ: रेलवे कर्मचारी ने प्रॉपर्टी डीलर पर जालसाजी और रुपये हड़पने का लगाया आरोप, केस दर्ज

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी ने प्रॉपर्टी डीलर पर जालसाजी, कूटरचना कर एग्रीमेंट तैयार कराने, रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले…

By Amrit Ujala

लखनऊ: बारिश में ढहा 75 वर्षीय विधवा का कच्चा मकान, बेटे के साथ टीन के नीचे रहने को मजबूर

लखनऊ के सरोजनीनगर ब्लॉक के कुरौनी गांव में लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद एक बुजुर्ग विधवा महिला का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद 75 वर्षीय…

By Amrit Ujala

लखनऊ: घर से 300 मीटर दूर दीवार के सहारे मृत मिला ट्रैक्टर चालक, पैरों पर मिले करंट से झुलसने के निशान

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बिजनौर थाना अंतर्गत रहीमाबाद में मंगलवार तड़के एक 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। युवक का शव उसके घर से करीब 300…

By Amrit Ujala

लखनऊ: हाईवे पर दरोगा की मौत के मामले में डंपर चालक पर केस दर्ज, बेटे ने लगाए लापरवाही के आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में दरोगा की मौत के मामले में उनके बेटे ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसा 21…

By Amrit Ujala

सीएम योगी से मिले सांसद, आपदा प्रभावित किसानों के मुआवजे और सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

लखनऊ। पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर देवीपाटन मंडल और कैसरगंज क्षेत्र में आंधी-तूफान, भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की…