अंबेडकरनगर में बुधवार सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 85 के पास करीब साढ़े छह बजे वोल्वो बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और चार लोगों की मौत हो गई।
हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल लोगों का हाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे में चार लोगों की मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।





















