श्रावस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिसकर्मियों से सामूहिक दौड़ कराई गई और अनुशासन, एकरूपता व कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
साप्ताहिक परेड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द और शस्त्रागार का जायजा लिया। शस्त्रों की साफ-सफाई और उनके बेहतर रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्टोर में रखे रजिस्टरों और सामान का भी निरीक्षण किया गया तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ काम करने की हिदायत दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ समयबद्धता और कार्यकुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार समेत पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि नियमित परेड और निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखना है।





















