विकासखंड सादात की ग्राम पंचायत गदाईपुर में अखिलेश सिंह की शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा में बेलहरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह (जेपी) और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गाजीपुर राजकुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए। दोनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह (जेपी) ने कहा कि समाज ने एक अनमोल व्यक्ति को खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा महसूस होगी। वहीं राजकुमार सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की कामना की।
शोकसभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान गांव के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे और सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।





















