श्रावस्ती। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के कारागार विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान सात अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10 बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा पहुंचेंगे और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होंगे।
इसके बाद सुबह 11:20 बजे प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में आयोजित श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:55 बजे निरीक्षण भवन में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक करेंगे।
दोपहर दो बजे दारा सिंह चौहान विकासखंड इकौना के अंतर्गत यूपीटी पहुंचेंगे। यहां वह सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं और जनभागीदारी को लेकर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 2:30 बजे श्रावस्ती से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल प्रवीण यादव ने दी।





















