राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तत्काल क्षति आकलन पूरा करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
चंदौली। चक्रवाती तूफान से जिले में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और तूफान से हुए नुकसान की जानकारी ली।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के साथ ही तूफान से हुई क्षति का आकलन प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में देरी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।





















