गोरखपुर। आज वर्तमान समय में बच्चों द्वारा मोबाइल, टैबलेट और अन्य डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से उनकी आँखों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन के इस्तेमाल से बच्चों में आँखों में थकान, सूखापन, सिरदर्द, धुंधला दिखाई देने, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और कम उम्र में ही चश्मे की जरूरत जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
इन समस्याओं के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने और बच्चों की आँखों की समय पर जाँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मित्तल आई हॉस्पिटल, बेतियाहाता द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की दृष्टि, चश्मे की आवश्यकता, भेंगापन, लेज़ी आई (आलसी आँख) और अन्य नेत्र रोगों की विस्तृत जाँच की जाएगी।
आवश्यकतानुसार बच्चों को उचित परामर्श और उपचार की सलाह भी दी जाएगी।
यह शिविर 10 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मित्तल आई हॉस्पिटल, बेतियाहाता (मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, गोरखपुर) में आयोजित होगा।
डॉ. अमित मित्तल ने अभिभावकों से अपील की है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनावश्यक रूप से मोबाइल न दें और बड़े बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित रखें। इसके अलावा, पढ़ाई के दौरान पर्याप्त रोशनी रखने, बच्चों को बीच-बीच में आँखों को आराम देने, बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करने और समय-समय पर आँखों का नियमित परीक्षण कराने की सलाह दी है।
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को इस शिविर में लेकर आएँ और उनकी आँखों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएँ। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल से 8127744301 या 9451412712 पर संपर्क किया जा सकता है।
बच्चों की आँखों की सुरक्षा के लिए ‘मित्तल आई हॉस्पिटल’ में 10 जुलाई को लगेगा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर









