अयोध्या। जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों में शनिवार को अवकाश रहेगा। यह निर्णय खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।





















