गुरु गोरखनाथ के किए दर्शन
आज बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में होंगे शामिल, कल गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक एवं प्रशासनिक आयोजनों में लेंगे भाग
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:00 बजे सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के परिचय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह अधिवक्ताओं को संबोधित करने के साथ नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं भी देंगे।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा वह प्रशासनिक बैठकों एवं अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भी शामिल होकर अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।







