नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने संभाला कार्यभार।
एटा/जलेसर। शुक्रवार को जलेसर पुलिस कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित द्वारा घुँघरुघण्टी नगरी पहुंच अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रेस के साथ हुई मुलाकात के दौरान नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही जलेसर थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध, अवैध कार्य एवं गतिविधि संचालित नहीं होने दी जायेगी। समूचे कोतवाली क्षेत्र को विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों से मुक्त कराया जायेगा। उन्होंने माफियाओं तथा आपराधिक तत्वों को आगाह किया है कि या तो वे सारे अवैध कार्य तथा अपराध तत्काल बंद कर दें अन्यथा कोतवाली सीमा क्षेत्र के बाहर चले जाये। कोतवाली क्षेत्र की सीमान्तर्गत कोई भी अवैध कारोबार नही होने दिया जायेगा। नवागत कोतवाल ने बताया कि वह इस क्षेत्र में नए नहीं हैं। बीते लगभग कई माह से वह अवागढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात रहे है। इसलिए जलेसर कोतवाली
क्षेत्र की सीमा,आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों सहित जानकारियों से भलीभांति अवगत हैं। इसलिए पहली बार चेतावनी दी जा रही है। अन्यथा कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
विदित हो कि अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन द्वारा निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक संजय राघव एवं अपराध निरीक्षक गोविंद सिंह को अलीगढ़ रेंज से स्थानांतरित कर आगरा परिक्षेत्र में भेज दिया गया है। नवागत कोतवाल अखिलेश दीक्षित जनपद में तेज तर्रार छवि के पुलिस निरीक्षक माने जाते हैं। इससे पूर्व वह माह सितम्बर 2025 से 09 जुलाई 2026 तक अवागढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार संभालते आ रहे थे।








