झाड़ियों में मिला हॉस्टल संचालक का रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान; पुलिस ने नामजद लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

सीतापुर। जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक हॉस्टल संचालक का रक्तरंजित शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज शुक्ला (45) के रूप में हुई है, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक बॉयज हॉस्टल का संचालन करते थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मनोज शुक्ला शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर से हॉस्टल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 2:30 बजे महमूदाबाद क्षेत्र में झाड़ियों के बीच उनका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बुलेट बाइक भी मिली।

परिजनों का आरोप है कि मनोज शुक्ला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। उनका कहना है कि मृतक के सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर महमूदाबाद कोतवाली पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वहीं, सीतापुर के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और नामजद कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम वरिष्ठ चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…