कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
अमृत उजाला न्यूज़ | झांसी
मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर–रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य की तिथियों में संशोधन किया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) का निरीक्षण अब 28 जुलाई के स्थान पर 29 जुलाई 2026 को निर्धारित होने के कारण NI कार्य का कार्यक्रम भी पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेल प्रशासन के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी—
- 11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस – 28 एवं 29 जुलाई 2026
- 11802 प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस – 29 एवं 30 जुलाई 2026
- 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा मेमू – 28 एवं 29 जुलाई 2026
- 64614 बांदा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू – 28 एवं 29 जुलाई 2026
- 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मेमू – 29 जुलाई 2026
- 64612 मानिकपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू – 30 जुलाई 2026
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
- 19666 उदयपुर सिटी–खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने निर्धारित झांसी–महोबा–खजुराहो मार्ग के बजाय झांसी–दैलवारा–बिरारी–खजुराहो मार्ग से संचालित होगी।
- 19665 खजुराहो–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को खजुराहो–बिरारी–दैलवारा–झांसी मार्ग से चलेगी।
इस ट्रेन का संचालन रहेगा विनियमित
रेल प्रशासन के अनुसार 20975 हावड़ा–आगरा कैंट एक्सप्रेस 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 150 मिनट तथा झांसी मंडल में 60 मिनट विनियमित (रेगुलेट) की जाएगी।
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES, रेल कनेक्ट ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।







