अमृत उजाला
Monday, Aug 3, 2026 19:54
Sign In
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खीरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
Notification
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
अमृत उजाला
Monday, Aug 3, 2026 19:54
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
    • आज़मगढ़
    • अम्बेडकर नगर
    • अमेठी
    • अमरोहा
    • औरैया
    • बागपत
    • बहराइच
    • बलिया
    • बलरामपुर
    • बांदा
    • बाराबंकी
    • बस्ती
    • भदोही
    • बिजनौर
    • बदायूं
    • बुलंदशहर
    • चंदौली
    • चित्रकूट
    • देवरिया
    • एटा
    • इटावा
    • फर्रुखाबाद
    • फतेहपुर
    • फिरोजाबाद
    • गौतम बुद्ध नगर
    • ग़ाज़ीपुर
    • गोंडा
    • हमीरपुर
    • हापुड़
    • हरदोई
    • हाथरस
    • जालौन
    • जौनपुर
    • झांसी
    • कन्नौज
    • कासगंज
    • कौशाम्बी
    • खीरी
    • कुशीनगर
    • ललितपुर
    • महाराजगंज
    • महोबा
    • मैनपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मुज़फ्फरनगर
    • पीलीभीत
    • प्रतापगढ़
    • रायबरेली
    • रामपुर
    • सहारनपुर
    • सम्भल
    • संत कबीर नगर
    • शाहजहांपुर
    • शामली
    • श्रावस्ती
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सोनभद्र
    • सुल्तानपुर
    • उन्नाव
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खीरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > कुशीनगर > कुशीनगर : TET की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतरे शिक्षक
कुशीनगर

कुशीनगर : TET की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतरे शिक्षक

amritujala
Last updated: June 18, 2026 5:46 PM
amritujala 2 months पहले
Share
कुशीनगर : TET की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतरे शिक्षक
कुशीनगर : TET की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतरे शिक्षक
SHARE

कार्यरत शिक्षकों को परीक्षा से छूट देने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर में आज गुरुवार को जिला मुख्यालय पर टेट (TET) की अनिवार्यता के विरोध में परिषदीय शिक्षक सड़कों पर उतर आए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के देशव्यापी आह्वान पर जिले के हजारों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों ने कार्यरत शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वैभव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने शिक्षकों की मांगों को उचित माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

शिक्षकों ने कहा कि वे 20 से 25 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियुक्ति के समय सभी निर्धारित योग्यताएं पूरी की गई थीं। इसके बावजूद अब टेट परीक्षा को अनिवार्य किए जाने से वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के सामने नौकरी को लेकर संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में सही तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण ऐसी स्थिति बनी है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा अनिवार्य करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर कार्यरत शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से बाहर करे।

उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रहे हैं। उनके अनुभव और सेवा को देखते हुए सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। महासंघ शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कहा कि गलत तथ्यों के आधार पर आए निर्णय के कारण हजारों शिक्षकों के सामने समस्या खड़ी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कानून बनाकर कार्यरत शिक्षकों को राहत देने की मांग की।

कार्यवाहक महामंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि वर्षों से विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए।

महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन देशभर में एक साथ आयोजित किया गया। विभिन्न राज्यों और जिलों में शिक्षकों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया।

इस दौरान दिलीप सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, महेश कर्णधार, अमिताभ त्रिपाठी, हरेंद्र चौरसिया, नागेंद्र तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, अनूप गुप्ता, संजय मिश्र, सुशीला पांडेय, उदय सिंह, केशव गोविंद राव, राहुल उपाध्याय, राकेश मणि, रवि राय, संदीप तिवारी, संतोष गौड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

You Might Also Like

लखनऊ समेत 60 जिलों में आज उमसभरी गर्मी

10 प्रमुख तालों के संरक्षण के लिए बनेगा मास्टर प्लान

कुशीनगर – ट्रांसफार्मर फटा, 4 झुलसे

प्राकृतिक खेती ही सुरक्षित : कामेश्वर सिंह

Previous Article बिजली बकायेदारों पर महराजगंज में बड़ा एक्शन बिजली बकायेदारों पर महराजगंज में बड़ा एक्शन
Next Article तनाव कम करने की ओर बढ़े अमेरिका-ईरान तनाव कम करने की ओर बढ़े अमेरिका-ईरान

ताजा खबरें

Prashant Kishor Wins Bankipur: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में रचा इतिहास, बीजेपी का गढ़ ढहाकर दर्ज की बड़ी जीत

8 minutes पहले

UP Police DV PST Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी एडमिट कार्ड जल्द, 17 अगस्त से प्रस्तावित हैं टेस्ट

45 minutes पहले

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, माता-पिता भी गिरफ्तार

5 hours पहले

एटा में करंट लगने से युवक की मौत

5 hours पहले

श्रावस्ती: ड्यूटी पर जा रहे यूपीएसएसएफ जवान की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत

5 hours पहले

एटा के पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़

5 hours पहले

गाजीपुर में गैंगस्टर अंगद राय की ₹9.50 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क

5 hours पहले

अयोध्या में अवधेश प्रसाद के पोस्टर विवाद पर सपा का प्रदर्शन

5 hours पहले

महराजगंज-अजुई मार्ग पर युवक को गोली लगने से हड़कंप

5 hours पहले

सुलतानपुर: एसपी चारू निगम ने आगामी पर्वों, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर की समीक्षा बैठक

5 hours पहले
Advertisement

Get Connected with us on social networks

X-twitter Threads

Popular Categories

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल

Download APP

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms and Condition
  • Ownership Funding Disclosure
  • Contact us
आभार एवं धन्यवाद!
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के सफल शुभारंभ के अवसर पर मैं उन सभी सम्मानित अतिथियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों, पत्रकार साथियों, विज्ञापनदाताओं एवं पाठकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं से हमें प्रेरित किया।

आपके सहयोग और समर्थन ने हमारे इस नए प्रयास को शक्ति प्रदान की है। हमारा संकल्प है कि हम निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को सबसे पहले और सबसे बेहतर तरीके से आप तक पहुँचाते रहेंगे।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

सादर,
डॉ. अखंड प्रताप सिंह
एडिटर इन चीफ एवं सीईओ
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
“अब सच की रोशनी, हर जिले में”

डॉ. अखंड प्रताप सिंह

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?