नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम

Amrit Ujala
Amrit Ujala

नौतनवा पुलिस ने 15 लाख रुपये का सामान किया बरामद

फ्लेवर्ड हुक्का, भारतीय यूरिया खाद और कपड़े की खेप नेपाल भेजने की थी तैयारी, कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई

रिपोर्ट: सुनील कुमार पाठक

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य का फ्लेवर्ड हुक्का, भारतीय यूरिया खाद और कपड़े की खेप बरामद की है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को थाना नौतनवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेपाल सीमा की ओर अवैध रूप से ले जाया जा रहा सामान बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजस्व विभाग को सूचना दी। इसके बाद नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग और एसएसबी की मौजूदगी में बरामद सामग्री का परीक्षण कराया गया तथा कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

बरामद सामान

पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री में शामिल हैं—

  • 1 किलोग्राम पैक के 324 पीस फ्लेवर्ड हुक्का
  • 500 ग्राम पैक के 12 पीस फ्लेवर्ड हुक्का
  • 250 ग्राम पैक के 528 पीस फ्लेवर्ड हुक्का
  • भारतीय यूरिया खाद की 9 बोरी
  • कपड़े के 2 बड़े और 3 छोटे गठ्ठर

अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा सामान अवैध रूप से नेपाल भेजने की तैयारी थी।

इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह, रजनीश कुमार, अनुराग यादव, मनीष यादव, हिमांशु सिंह तथा महिला कांस्टेबल अंकिता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि एसएसबी की ओर से एसआई दीपक कर्माकर, हेड कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, सीटी जीडी धर्मेंद्र कुमार और सीटी जीडी एम. आलुमलाई ने कार्रवाई में सहयोग किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

Related News

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते…

By Amrit Ujala

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में नए मोर्चे की एंट्री, दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को…

By Amrit Ujala

गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा : योगी

17 से 26 नवंबर तक होगा आयोजन, 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक…

By Amrit Ujala

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ : दयाशंकर

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री ने जताया भरोसा, बोले- प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव…

By Amrit Ujala

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…