डीजे को लेकर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़े तो जब्त होगा साउंड सिस्टम, संचालकों और आयोजकों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

सुल्तानपुर। जिले में डीजे की तेज आवाज और उससे होने वाली परेशानी को लेकर पुलिस ने संचालकों और आयोजकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। माननीय उच्च न्यायालय और शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए पुलिस ने साफ किया है कि शादी-विवाह, जुलूस, धार्मिक आयोजन और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में डीजे बजाते समय निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना होगा। ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 के तहत आवासीय क्षेत्रों में दिन के समय 55 और रात में 45 डेसिबल से अधिक आवाज प्रतिबंधित है। ऐसे में तेज बेस और कानफोड़ू आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक कार्यक्रमों में डीजे लगाने के लिए सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा। इसके अलावा अश्लील, जातिगत टिप्पणी वाले, आपसी द्वेष बढ़ाने वाले या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी। अस्पताल, स्कूल, कोर्ट और धार्मिक स्थलों के आसपास 100 मीटर का क्षेत्र साइलेंट जोन माना गया है, जहां डीजे और हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि साउंड सिस्टम वाहन की बॉडी से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ऐसा कोई ऊंचा टावर या सेटअप नहीं लगाया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित हो।

डीजे को लेकर होने वाली प्रतियोगिताओं पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में डीजे को आमने-सामने खड़ा कर तेज आवाज में मुकाबला कराने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित उपकरण जब्त किए जा सकते हैं और नियमानुसार जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 के साथ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस ने डीजे संचालकों और आयोजकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्यक्रमों में आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। खासतौर पर बुजुर्गों, छोटे बच्चों, मरीजों और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की परेशानी को ध्यान में रखने की बात कही गई है। धार्मिक आयोजनों में आपत्तिजनक या अश्लील गाने न बजाने और सड़क पर ऐसा सेटअप न लगाने की अपील की गई है जिससे जाम की स्थिति बने। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा है।

FeedList
Advertisement

Related News

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव का बिगुल, आचार संहिता लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद…

By Amrit Ujala

भाजपा की नई जिम्मेदारियों में यूपी के नेताओं की बढ़ी भूमिका

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों में कई ऐसे नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिनका उत्तर प्रदेश से सीधा संबंध रहा है।…

By Amrit Ujala

यूपी में पुरानी ई-चालान व्यवस्था बंद

जल्द लागू होगी नई प्रणाली लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वाहनों के ई-चालान की पुरानी व्यवस्था बुधवार रात से बंद कर दी गई। अब इस प्रणाली के माध्यम से नए चालान…

By Amrit Ujala

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, मुलाकात के बाद दूर हुई गलतफहमी

नई दिल्ली। योग गुरु स्वामी रामदेव और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले दिनों चल रहा विवाद बुधवार को मुलाकात के बाद खत्म हो गया। दोनों…

By Amrit Ujala

विसर्जन के दौरान सई नदी में तीन युवक डूबे

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी के तेज बहाव में तीन युवक डूब गए। हादसा जबरैला पुल के पास हुआ। मौके पर मौजूद…

By Amrit Ujala

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार; जिला जज की मध्यस्थता के बाद लौटे अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को जेल में बंद आठ आरोपियों के खिलाफ…

By Amrit Ujala

लखीमपुर स्कूल गोलीकांड: शिक्षिका को लगी थीं चार गोलियां

सऊद के सिर से आर-पार हुई एक गोली; पांचवें खोखे की तलाश लखीमपुर खीरी। चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और इसके बाद सऊद अंसारी की खुदकुशी…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला

कहा- लोकतंत्र के लिए घातक है व्यवहार, यूपी चुनाव और उपचुनाव का भी उठाया मुद्दा लखनऊ। चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट के…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद में बदलाव की तैयारी

 जासमीर अंसारी होंगे सपा के नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने दी मंजूरी लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी अपने नेतृत्व में बदलाव करने जा रही है। पार्टी ने…

By Amrit Ujala

ईशान आनंद बने BSP के राष्ट्रीय संयोजक

मायावती का बड़ा फैसला:  लखनऊ की बैठक में ऐलान लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय…