बच्चों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सरोजनीनगर के थर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सेना के जवानों और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
सरोजनीनगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट ने मंगलवार को सरोजनीनगर ब्लॉक के थर गांव स्थित ज्ञान शिला एकेडमी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स, 39 गोरखा रायफल (इंडियन आर्मी) की गोमती टास्क फोर्स के जवानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर 101 पौधे लगाए।
ट्रस्ट के प्रदेश सचिव हर्ष वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था इस वर्ष अब तक 1100 से अधिक पौधे लगा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया







