अमृत उजाला
Monday, Jul 13, 2026 16:42
Sign In
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खेरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification
Font ResizerAa
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • स्पॉटलाइट
  • राजनीति
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • टेक्नोलॉजी
अमृत उजाला
Monday, Jul 13, 2026 16:42
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
    • आज़मगढ़
    • अम्बेडकर नगर
    • अमेठी
    • अमरोहा
    • औरैया
    • बागपत
    • बहराइच
    • बलिया
    • बलरामपुर
    • बांदा
    • बाराबंकी
    • बस्ती
    • भदोही
    • बिजनौर
    • बदायूं
    • बुलंदशहर
    • चंदौली
    • चित्रकूट
    • देवरिया
    • एटा
    • इटावा
    • फर्रुखाबाद
    • फतेहपुर
    • फिरोजाबाद
    • गौतम बुद्ध नगर
    • ग़ाज़ीपुर
    • गोंडा
    • हमीरपुर
    • हापुड़
    • हरदोई
    • हाथरस
    • जालौन
    • जौनपुर
    • झांसी
    • कन्नौज
    • कासगंज
    • कौशाम्बी
    • खेरी
    • कुशीनगर
    • ललितपुर
    • महाराजगंज
    • महोबा
    • मैनपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मुज़फ्फरनगर
    • पीलीभीत
    • प्रतापगढ़
    • रायबरेली
    • रामपुर
    • सहारनपुर
    • सम्भल
    • संत कबीर नगर
    • शाहजहांपुर
    • शामली
    • श्रावस्ती
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सोनभद्र
    • सुल्तानपुर
    • उन्नाव
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खेरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > उन्नाव > Unnao News: हाईवे किनारे खड़ी बस में डंपर ने मारी टक्कर, तीन यात्रियों की मौत
उत्तर प्रदेशउन्नाव

Unnao News: हाईवे किनारे खड़ी बस में डंपर ने मारी टक्कर, तीन यात्रियों की मौत

Amrit Ujala
Last updated: July 12, 2026 1:20 pm
Amrit Ujala 1 day पहले
Share
SHARE

हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में डंपर की टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, परिचालक गंभीर

सोनिक (उन्नाव)। दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवे किनारे खड़ी काशी डिपो की रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस से उतरकर क्षति का जायजा ले रहे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिवहन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। नियमानुसार 7.50 लाख रुपये का मुआवजा बाद में दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या से कानपुर जा रही काशी डिपो की बस शुक्रवार रात दही चौकी के पास अचानक सामने आए एक लोडर से टकरा गई। टक्कर में बस का शीशा टूट गया और अन्य हल्की क्षति हुई। इसके बाद चालक लालबहादुर ने लोडर को रुकवाकर दही थाना स्थित रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास बस को हाईवे के बाईं ओर खड़ा कर दिया। बस चालक, परिचालक इंद्रपाल (48) और कुछ यात्री नीचे उतरकर बस में हुए नुकसान का निरीक्षण करने लगे। यात्रियों को आगे भेजने के लिए दूसरी बस का इंतजार किया जा रहा था।

इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस करीब 10 मीटर आगे खिसक गई और उसके पास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में बद्रीप्रसाद उर्फ राजेंद्र (47) निवासी बस्ती, रामनरेश रावत (35) निवासी अयोध्या और शरद गुप्ता (26) निवासी कानपुर की मौत हो गई। वहीं परिचालक इंद्रपाल (48) निवासी आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया।

दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतक बद्रीप्रसाद के बेटे गौतम की तहरीर पर डंपर चालक और रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

टाइल्स कारीगर थे बद्रीप्रसाद

हादसे में जान गंवाने वाले बद्रीप्रसाद उर्फ राजेंद्र टाइल्स कारीगर थे। उनके भतीजे शोभित कनौजिया ने बताया कि बद्रीप्रसाद अक्सर बीमार रहते थे और उनका इलाज चल रहा था। वह करीब 20 दिन पहले गांव गए थे और खेती का काम निपटाकर कानपुर लौट रहे थे। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके निधन से पत्नी पुष्पा, बेटा गौतम और बेटी भूमि का रो-रोकर बुरा हाल है।

नीलम ने एक ही दिन में पिता और पति को खोया

मृतक रामनरेश रावत खिलौनों का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी नीलम ने बताया कि शुक्रवार को उनके पिता का कानपुर में निधन हो गया था। वह पति रामनरेश और बच्चों अभिनव व अनिका के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने बताया कि पहले बस लोडर से टकराई थी, जिसके बाद चालक ने बस सड़क किनारे खड़ी कर दूसरी बस की व्यवस्था शुरू की। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने बस में टक्कर मार दी, जिससे उनके पति की मौत हो गई। रामनरेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। एक ही दिन में पिता और पति को खोने के बाद नीलम गहरे सदमे में हैं। इमरजेंसी वार्ड के बाहर वह बदहवास बैठी रहीं, जबकि दोनों बच्चे भी बिलखते रहे।

इकलौते बेटे की मौत से बेसहारा हुई मां

हादसे में जान गंवाने वाले शरद गुप्ता बनारस में साड़ी की दुकान पर काम करते थे। वह लखनऊ से रोडवेज बस में बैठकर कानपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं उनकी मां गीता और बहन शिल्पी शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। मां ने पहले बेटे का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कभी एक खरोंच तक नहीं आई थी।

परिजनों ने बताया कि शरद के पिता की 14 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद शरद ने ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। वह अपनी मां और बहन की हर जरूरत का ध्यान रखते थे। बेटे की मौत से गमगीन मां बार-बार कहती रहीं कि अब परिवार का सहारा कौन बनेगा। रक्षाबंधन पर बहन के लिए साड़ी और उपहार लाने वाला अब कभी नहीं आएगा। यह कहते-कहते वह बेहोश हो गईं।

बस चालक के खिलाफ पहले भी हो चुके हैं 12 चालान

परिवहन विभाग की जांच में डंपर और रोडवेज बस के फिटनेस सहित सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि बस चालक के खिलाफ इस वर्ष नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, जाम का कारण बनने और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 12 चालान हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि बार-बार चालान होना चालक की लापरवाही को दर्शाता है। मामले की जांच जारी है।

You Might Also Like

साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों का संचालन करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

यूपी में 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

सुल्तानपुर में गोदाम में लगी भीषण आग

हाईकोर्ट ने सुल्तानपुर के डीएम इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट

हनुमानगढ़ी में नमाज़ विवाद: अयोध्या के संतों में छिड़ी रार

Previous Article Unnao News: वृहद पौधरोपण अभियान आज, 66.51 लाख पौधे लगाए जाएंगे
Next Article दुलहदेपुर गांव में सी सी रोड एवं नाली का हुआ लोकार्पण

ताजा खबरें

यूपी में 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

1 hour पहले

साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों का संचालन करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

1 hour पहले

सुल्तानपुर में गोदाम में लगी भीषण आग

2 hours पहले

हाईकोर्ट ने सुल्तानपुर के डीएम इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट

2 hours पहले

हनुमानगढ़ी में नमाज़ विवाद: अयोध्या के संतों में छिड़ी रार

2 hours पहले

मथुरा-वृंदावन नगर निगम को मिले नए नगर आयुक्त

2 hours पहले

मथुरा: वृंदावन पुलिस ने 310 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

2 hours पहले

ककरबई पुलिस की मुठभेड़ में सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

2 hours पहले

खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरी तीन वर्षीय मासूम, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

2 hours पहले

शांकराचार्य अविमुकतेश्वरानन्द महाराज जी का गजाधरपुर चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

2 hours पहले
Advertisement

Get Connected with us on social networks

X-twitter Threads

Popular Categories

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms and Condition
  • Ownership Funding Disclosure
  • Contact us
आभार एवं धन्यवाद!
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के सफल शुभारंभ के अवसर पर मैं उन सभी सम्मानित अतिथियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों, पत्रकार साथियों, विज्ञापनदाताओं एवं पाठकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं से हमें प्रेरित किया।

आपके सहयोग और समर्थन ने हमारे इस नए प्रयास को शक्ति प्रदान की है। हमारा संकल्प है कि हम निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को सबसे पहले और सबसे बेहतर तरीके से आप तक पहुँचाते रहेंगे।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

सादर,
डॉ. अखंड प्रताप सिंह
एडिटर इन चीफ एवं सीईओ
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
“अब सच की रोशनी, हर जिले में”

डॉ. अखंड प्रताप सिंह

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?