संवाददाता तहसील कैसरगंज, बहराइच – राम मोहन सिंह
गौतमा को राष्ट्र पशु का दर्जा दिलाने के लिए अपनी संकल्प यात्रा पर निकले शांकराचार्य अविमुकतेश्वरानन्द महाराज जी का आज बहराइच लखनऊ हाईवे मार्ग गजाधरपुर चौराहे पर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले व हजारों समर्थको के साथ आगमन हुआ, महाराज जी के स्वागत मे गजाधरपुर पर चौराहे पर हजारों की संख्या मे उनके अनुयायी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे, जैसे ही महाराज जी का आगमन हुआ हजारों श्रद्धालु व समर्थक एकत्र हो गये, महाराज जी ने सबको अपना आशीर्वाद देते हुए सबको गौ माता को राष्ट्र पशु का दर्जा दिलाने का संकल्प दिलाया और फिर सबके मंगल कामना के साथ महाराज जी आगे की यात्रा के लिए निकल गये |







