आईजीआरएस रैंकिंग में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर
उन्नाव। जून 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। तहसील बांगरमऊ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सुधार जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की दैनिक समीक्षा के कारण हुआ है।
पिछले माह रैंकिंग दसवें स्थान पर थी। तहसील स्तर पर पुरवा को 11वीं और सफीपुर को 27वीं रैंक प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने बांगरमऊ, पुरवा और सफीपुर के उप जिलाधिकारियों को बधाई दी। अन्य उप जिलाधिकारियों को भी इनसे सीख लेकर रैंक सुधारने को कहा। निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी प्रतिदिन समीक्षा करें। उनका लक्ष्य है कि सभी तहसीलें टॉप टेन में रहें।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन सभी एसडीएम के साथ ऑनलाइन जुड़कर समीक्षा करते हैं। इस निगरानी से राजस्व कार्यों में सुधार आया है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को अपनी तहसीलों को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रेरित किया।








