गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

Amrit Ujala
Amrit Ujala

दिलीप सिंह अलीगंज एटा

बेटी के घर जा रही थी माया देवी, खरसुलिया के पास हुआ हादसा; सीएचसी अलीगंज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे ने एक महिला की जान ले ली। शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे खरसुलिया गांव के पास गड्ढे को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे उस पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान माया देवी (55) पत्नी महेश, निवासी ग्राम चुरसाई, थाना जहानगंज, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।
बीमार बेटी का हाल जानने जा रही थीं माया देवी
मृतका के बेटे राहुल ने बताया कि उसकी बहन मांखेड़ा गांव में रहती है और पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। शनिवार सुबह वह अपनी मां माया देवी को बाइक पर बैठाकर बहन का हालचाल जानने के लिए मांखेड़ा जा रहा था। जब वह नयागांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई।
राहुल के मुताबिक, बाइक उछलने से उसकी मां सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और परिजन महिला को लेकर पहुंचे सीएचसी
सूचना मिलने पर थाना नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि पुलिस और परिजन महिला को अस्पताल लेकर आए थे। महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी और उसे ब्रॉट डेड अवस्था में लाया गया था। परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में गड्ढे को बचाने के दौरान हादसा होने की बात आई सामने
थाना नयागांव के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ, जिसमें माया देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए एटा मोर्चरी भेजा जा रहा है। मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।
परिजनों में मचा कोहराम, सड़क की बदहाली पर उठे सवाल
महिला की मौत की सूचना मिलते ही सीएचसी अलीगंज में परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर हालत और गहरे गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आगे भी ऐसे हादसे हो सकते हैं।

FeedList
Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…