लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध पान मसाला और तंबाकू कारोबार के खिलाफ DGGI ने बड़ी कार्रवाई की है। चित्रकूट और बांदा में की गई छापेमारी के दौरान करीब 185 करोड़ रुपये की GST चोरी का मामला सामने आया है।
DGGI की टीम ने छह ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 15 लाख 50 हजार तैयार पाउच बरामद किए। इसके अलावा मौके से 27 बिना रजिस्ट्रेशन वाली पैकिंग मशीनें भी मिलीं।
जांच के दौरान सामने आया कि इन यूनिट्स के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पान मसाला और तंबाकू का निर्माण एवं पैकिंग की जा रही थी। कार्रवाई के बाद यूनिट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
DGGI अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कारोबारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, टैक्स चोरी और अवैध कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।
यूपी में पान मसाला और तंबाकू के अवैध कारोबार पर हुई इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।





















