स्टेशन रोड पर खुला भव्य हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट
हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास, महंत मुरली दास व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ
श्रीराम के भोग के लिए 56 प्रकार की विशेष मिठाइयों समेत हल्दीराम के सभी उत्पाद अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध
अयोध्या ! रामनगरी अयोध्या में स्वाद और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।श्रीराम हॉस्पिटल के सामने स्टेशन रोड स्थित जीवनी ग्रुप एवं हल्दीराम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। अब अयोध्या आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता के साथ हल्दीराम के उत्पाद एवं व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।उद्घाटन समारोह में हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास, महंत मुरली दास तथा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी तथा हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रितु अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों और अन्य विशिष्ट जनों का शॉल व बुके भेंट कर स्वागत किया।हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या देश की आस्था का केंद्र है। ऐसे पावन शहर में हल्दीराम अपने स्वाद, स्वच्छता और गुणवत्ता की परंपरा को बनाए रखते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेगा।वहीं, जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी ने कहा कि अयोध्या का पहला हल्दीराम स्टोर शुरू होना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हल्दीराम विश्वस्तरीय ब्रांड है और प्रभु श्रीराम की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं का उत्कृष्ट आतिथ्य एवं शुद्ध, स्वादिष्ट व्यंजनों से स्वागत किया जाएगा।प्रतिष्ठान में हल्दीराम की प्रसिद्ध मिठाइयों, नमकीन, स्नैक्स, फास्ट फूड, रेस्टोरेंट की संपूर्ण श्रृंखला के साथ विशेष रूप से भगवान श्रीराम के भोग एवं प्रसाद के लिए 56 प्रकार की विशेष मिठाइयों की व्यवस्था की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगी।उद्घाटन समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री एवं सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अलावा धनेश बजाज, सुनील मध्यान, नरेंद्र क्षेत्रपाल, कालू अमलानी, राजीव मदान, उमेश जीवानी, ध्रुव जीवानी, गौतम जीवानी, ईशु जीवानी, गुरुजी अभय सिंह, भगवानदास सावलानी, रामगोपाल मथारिया, अवधेश, कमलेश केवलानी, अभिषेक केवलानी, तनुश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, प्रार्थना अग्रवाल, विकास सिसोदिया, योगेश फौजदार, रोहित गुप्ता, सोनिका त्यागी समेत अनेक विशिष्टजन मौजूद रहे।शुभारंभ के साथ ही अयोध्या धाम को स्वाद, गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नया प्रतिष्ठान मिल गया है, जहां श्रद्धालुओं और शहरवासियों को अब विश्वसनीय स्वाद के साथ बेहतर आतिथ्य का अनुभव प्राप्त होगा।








