उन्नाव: गांवों से बदतर हुईं शहर की सड़कें, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; गड्ढों में भरा पानी बना खतरा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लोकनगर, पूरननगर और जुराखनखेड़ा की सड़कें सबसे ज्यादा जर्जर, नगर पालिका के दावों की खुली पोल।

उन्नाव। बारिश शुरू होने से पहले शहर की सड़कों के निर्माण के नगर पालिका के दावे धरातल पर पूरे नहीं उतर सके। नतीजतन शहर की कई प्रमुख सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। लगातार हो रही बारिश से इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। कई स्थानों पर राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का डर सताने लगा है।

लोकनगर मार्ग पर रोज पलट रहे ई-रिक्शा

लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय के पास लगभग 200 मीटर सड़क नगर पालिका के अधीन आती है, जबकि शेष हिस्सा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत है। पीडब्ल्यूडी ने करीब छह माह पहले अपने हिस्से का चौड़ीकरण और डामरीकरण करा दिया, लेकिन नगर पालिका अब तक 200 मीटर सड़क का निर्माण नहीं करा सकी। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन दो से तीन हजार लोग गुजरते हैं।

पूरननगर में 200 मीटर सड़क बनी परेशानी

त्रिपाठी बिल्डिंग से पूरननगर होते हुए सिविल लाइन को जोड़ने वाली सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। अस्थायी मरम्मत के लिए डाली गई गिट्टी और मिट्टी भी लोगों की परेशानी कम करने के बजाय और बढ़ा रही है। रात के समय इस मार्ग से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इस सड़क का रोजाना करीब एक हजार लोग उपयोग करते हैं।

जुराखनखेड़ा मार्ग पर सड़क बनी तालाब

पुरानी कांच मिल से जुराखनखेड़ा होते हुए पूरननगर जाने वाली सड़क पर एक स्थान पर इतना बड़ा गड्ढा बन गया है कि बारिश के बाद वह तालाब जैसा दिखाई देता है। इस मार्ग से प्रतिदिन 700 से 800 लोग, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, आवागमन करते हैं। दिन में लोग किसी तरह किनारे से निकल जाते हैं, लेकिन रात में दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

लोगों में नाराजगी

स्थानीय निवासी ओमेंद्र लोधी पंकज का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका को पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पूरननगर निवासी विनय त्रिपाठी ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि जरा सी चूक होने पर गिरना तय है।

क्या बोले अधिकारी?

निकाय प्रभारी एवं एडीएम (न्यायिक) अमिताभ यादव ने बताया कि करीब 20 दिन पहले नगर पालिका परिषद ने कई सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना मंजूर की है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि संबंधित सड़कों के कार्ययोजना में शामिल होने की जांच कराई जाएगी। यदि ये सड़कें सूची में नहीं हैं तो इन्हें अगली कार्ययोजना में शामिल कर जल्द निर्माण कराया जाएगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…