बाराबंकी। क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में सोमवार को विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत शाहपुर मुरारपुर कोयलाहा में करोड़ों रुपये की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 787.64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लघु सेतु तथा 165.89 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वृहद गौशाला का विधिवत शिलान्यास किया।
राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रस्तावित लघु सेतु के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं वृहद गौशाला के निर्माण से निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं किसानों की समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों को बेहतर सड़क, पुल, सिंचाई, पशुपालन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़कर समग्र विकास सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर लाल वर्मा, जिला महामंत्री पवन सिंह ‘रिंकू’, जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, जिला मंत्री रुपेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ‘नयन’, कमलेश वर्मा, ग्राम प्रधान शिवमगन धीमान, धर्मेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा, अमरेश सिंह, बुधराम विश्वकर्मा, सहित मौजूद रहे ।
दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ









