अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय एवं विश्राम कक्ष के मरम्मत और सौंदर्यीकरण के बाद तैयार नए स्वरूप का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय और विश्राम कक्ष का निरीक्षण किया तथा कराए गए मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








