उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान
अंबेडकरनगर। भामाशाह जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारिक कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हरिओम पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों के हितों, उनके आर्थिक एवं सामाजिक योगदान तथा सरकार की विभिन्न व्यापारिक कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्कृष्ट व्यापारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।








