मारपीट में घायल युवक के भांजे को चोरी के आरोप में जेल भेजने का आरोप

Amrit Ujala
Amrit Ujala

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

रायबरेली। गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए एक निर्दोष युवक को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया, जबकि घायल युवक का कहना है कि उस पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया था।

जानकारी के अनुसार, नरपतगंज चौकी क्षेत्र के गुमदापुर मजरे भीरा गोविंदपुर निवासी तानसेन सिंह अपने भांजे धीरज कुमार के साथ चिलौला गांव के पास खेत में पानी लगाने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट में तानसेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि धीरज किसी तरह अपनी जान बचाकर निकलने में सफल रहा। घायल तानसेन सिंह का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि तानसेन सिंह अपने भांजे के साथ चोरी की नीयत से गया था, जहां ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पीट दिया। वहीं तानसेन सिंह का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है और चोरी की बात निराधार है।

परिजनों का आरोप है कि हमलावर विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनका कहना है कि यदि चोरी की घटना हुई थी तो आरोपितों को पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी, न कि कानून हाथ में लेकर मारपीट करनी चाहिए थी।

मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने धीरज कुमार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि धीरज के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है और उसे केवल उसके मामा के आपराधिक इतिहास के आधार पर फंसाया गया है।

मामले में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं लालगंज क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घायल की मां ने की निष्पक्ष जांच की मांग

घायल तानसेन सिंह की मां सारदा देवी पत्नी महारथी ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सारदा देवी का कहना है कि 25 जून 2026 को उनका बेटा तानसेन सिंह और नाती धीरज खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और तानसेन सिंह को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। उनका आरोप है कि पुलिस ने घटना की निष्पक्ष जांच किए बिना धीरज को जेल भेज दिया।

पिता ने लगाए धमकी देने के आरोप

घायल तानसेन सिंह के पिता ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ लोग सादे कपड़ों में पहुंचे। उन्होंने स्वयं को एसओजी प्रभारी बताया, परिजनों के मोबाइल नंबर नोट किए और कथित रूप से धमकी दी।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें कहा गया कि तानसेन सिंह के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। तानसेन सिंह के पिता का यह भी कहना है कि उनके परिवार पर दर्ज कई मुकदमे पूर्व में नरपतगंज चौकी पर तैनात एक चौकी प्रभारी के कार्यकाल के दौरान दर्ज हुए थे, जिनके संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…