राना बेनी माधव सिंह के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही जयंती समारोह का मुख्य उद्देश्य :हरिचंद्र बहादुर सिंह

Amrit Ujala
Amrit Ujala

राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज

जगतपुर, रायबरेली। में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर सेनानी राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती को ऐतिहासिक, गरिमामय औरजनभागीदारीपूर्ण बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को राना की जन्मस्थली शंकरपुर में राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति की महत्वपूर्ण बैठक राना बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जयंती समारोह को व्यापक जनसहभागिता के साथ भव्य एवं यादगार स्वरूप दिया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता स्मारक समिति के संस्थापक एवं राना बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिचंद्र बहादुर सिंह ने की।उन्होंने कहा कि राना बेनी माधव सिंह का जीवन राष्ट्रभक्ति,साहस और स्वाभिमान का अनुपम उदाहरण है।उनके आदर्शों और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं, सम्मान समारोह, अनुशासन,जनसहभागिता तथा जयंती समारोह के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समिति के संयोजक अरुणेंद्र सिंह चौहान ने प्रस्तावित जयंती समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं एवं दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में राना बेनी माधव सिंह के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को केंद्र में रखकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में समिति के वरिष्ठ संरक्षक एवं पूर्व प्रवक्ता बुधेंद्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अकबाल बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी आशापाल सिंह तथा प्रो. प्रवेश नारायण सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी वक्ताओं ने राना बेनी माधव सिंह की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष बल दिया।बैठक का संयुक्त संचालन भगवत प्रताप सिंह एवं अमरनाथ सिंह ने किया। विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा तथा अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
समिति की मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि जयंती समारोह की तैयारियां चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ रही हैं। आगामी बैठक में विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों का अंतिम निर्धारण किया जाएगा, ताकि समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा सके।बैठक में समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ‘धीरज’, अनुज सिंह, सानिध्य सिंह, अजय पाल सिंह चौहान, इं. राज कुमार सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, आलोक सिंहएडवोकेट, पत्रकार सुनील सिंह,पत्रकार विजय सिंह चौहान सहित समिति के पदाधिकारी,सदस्य, क्षेत्र के प्रबुद्धजन,सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में राना बेनी माधव सिंह के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। बैठक के उपरांत समिति की ओर से संगठनात्मक एकता, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक स्वरूप सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। सहभोज में देशी व्यंजन परोसे गए। सभी ने आत्मीय वातावरण में एक साथ भोजन ग्रहण करते हुए संगठन की एकजुटता और भाईचारे को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…