बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट की टीम ने देवीगंज चौराहे के पास संचालित दो निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जांच में एक अस्पताल मानकों पर खरा न उतरने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर सील कर दिया गया, जबकि दूसरे अस्पताल को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले श्री राम मेडिकल एवं क्लीनिक का निरीक्षण किया जहां जांच के दौरान अस्पताल संचालक के पास कोई पंजीकरण अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका साथ ही अस्पताल में कई गंभीर कमियां भी पाई गईं नियमों के उल्लंघन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके बाद टीम ने अनवी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय ओपीडी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर सभी दस्तावेज सीएचसी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।








