धानापुर। थाना क्षेत्र के तोरवा गांव में सोमवार को करीब शाम 4 बजे खेत की जुताई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोरवा गांव निवासी पंकज सिंह (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय शमशेर बहादुर सिंह, गांव निवासी हरिमोहन सिंह के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई के दौरान मौजूद थे। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वह पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गए।हादसे के बाद खेत में मौजूद लोगों ने तत्काल ट्रैक्टर और रोटावेटर को बंद कर किसी तरह पंकज सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत


You Might Also Like
ताजा खबरें
Advertisement







