राज्यपाल के आने को लेकर पीडीडीयू जंक्शन पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
पीडीडीयू नगर। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन सोमवार को कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन से पटना रवाना हुए। इसके पूर्व वाराणसी से राज्यपाल के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
रविवार को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से राज्यपाल पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे थे। यहां से सड़क मार्ग से वाराणसी गए और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद सोमवार को वापस लौटे। वाराणसी से सड़क मार्ग से वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे। इसके पूर्व राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर स्टेशन और आस पास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय और अलीनगर थाने फोर्स तैनात रही। वहीं जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गश्त करती रही। वहीं एडीआरएम कुलदीप सहित रेल मंडल के आला अधिकारी पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। कोटा पटना एक्सप्रेस 3:20 मिटनपर प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची। ट्रेन में सवार होकर राज्यपाल पटना के लिए रवाना हुए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।








